’कांग्रेस समाज के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध’-प्रदीप जैन आदित्य

 सूफी, संतो मानव कल्याण के लिये समर्पित रहें, उन्हीं के रास्ते पर चलकर कांग्रेस करती है मानव सेवा-नसीमुद्दीन सिद्दीकी’




लखनऊ 25 अक्टूबर, 2021

कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की                  07 प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाने व वचन निभाने के वादे के साथ बाराबंकी से प्रारम्भ हुई प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल नेताओं ने उन्नाव जनपद रवाना होने के पूर्व लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित सुप्रसिद्ध सूफी बुजुर्ग हजरत दादा मियां की दरगाह पर चादर पेशकर मुल्क में अमन चैन, विकास व सौहार्द के लिये दुआयें मांगी। चादरपोशी के बाद यात्रा उन्नाव के लिये रवाना हो गयी।
  चादर पेश करने के समय पूर्व मंत्री व कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि धार्मिक सद्भाव के साथ समाज मे मानव कल्याण के साथ  धर्म के आध्यात्मिक पक्ष के पैरोकार रहे सूफी संत, ऋषि मुनियों की परम्परा पर चलकर ही मानव सेवा की जा सकती है, प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं वचनों को निभाने साथ देश में विकास व सौहार्द के लिये हम सबने यहां दुआये मांगी है और प्रार्थना की है कि हम सबको वह शक्ति दे कि हम राष्ट्र व समाज के लिये अपनी प्रतिज्ञा और प्रतिबद्धता के नैतिक दायित्वां को पूरा कर सके। उंन्होने कहा कि सूफी, संतो ने मानव कल्याण के लिये अपना जीवन  समर्पित किया, कांग्रेस देश के प्रति समर्पित भाव से काम करती है। यह प्रेरणा हमे ऋषि, मुनि, सूफी संतों से मिलती है।

  पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस समाज के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है, पिछले तीन दशकों में देश के हृदय प्रदेश उत्तर प्रदेश को सत्ताधारी दलों ने बर्बाद कर उनमें नफरत का भाव उत्पन्न करने की असफल कोशिश की है। जनता सब कुछ समझती है, कांग्रेस का उद्देश्य समाज मे सबके विकास के साथ समता व ममता के भाव को बनाये रखने की है। इसी भाव से प्रियंका गांधी जी के सन्देश व उनकी 07 प्रतिज्ञाओं को लेकर जनता के मध्य आये है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद श्री राकेश सचान, पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष (मध्य जोन) एवं पार्षद श्रीमती ममता चौधरी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शीला मिश्रा, श्री अनीस अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,