सम्मान हेतु प्रविष्टिआमंत्रित


के0बी0 हिंदी सेवा न्यास (पंजी)द्वारा 9वें अंतर राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान वर्ष 2024 हेतु प्रविष्टि निम्नानुसार  आमंत्रित की जाती हैं।

1-वर्तमान में एक सम्मान ( साहित्य सिंधु) ₹5000/- ( प्रविष्टि वांछित नहीं, न्यास द्वारा सम्पूर्ण प्रदेय पर चयन।

2- एक सम्मान ₹5000/- साहित्य सागर सम्मान।न्यास द्वारा चयन ( प्रविष्टि वांछित नही

3-एक सम्मान ₹5000/- साहित्य वारिधि सम्मान।न्यास द्वारा चयन(प्रविष्टि वांछित नहीं)

4-एक सम्मान₹5000/-

साहित्य जलधि सम्मान।न्यास द्वारा चयन(प्रविष्टि वाँछित नहीं)

5-एक सम्मान ₹3000/- साहित्य सुरभि सम्मान।न्यास द्वारा चयन( प्रविष्टि वांछित नहीं)

6- दस "हिंदी विभूषण श्री" सम्मानों के साथ ₹ 2100/- ( प्रत्येक पर)

7-  पच्चीस "हिंदी भूषण श्री"सम्मानों के साथ ₹1100 

( प्रत्येक पर)

8-  तीन सम्मान ₹ 1100/- 

(प्रत्येक पर)मराठी भाषा की किसी विधा की पुस्तकों पर।

9- चार सम्मान 500₹

नवोदितों / जिनकी पुस्तक प्रकाशित न हो। 5 हिंदी की किसी विधा की रचनाओं पर।

10- क्रमांक 1 से 5 के अतिरिक्त सभी हिंदी की किसी विधा की प्रकाशित ( काव्य, गीत,गजल,छंद , हाईकु, निबंध, संस्मरण, अनुवाद,नवगीत, लघुकथा, कहानी,उपन्यास,शोध कृति एवम शोध पत्र आदि की पुस्तक एवम सम्पादित पुस्तक, पत्रिका ।

11- क्रमांक 1 से 5 के अतिरिक्त ,पुस्तक/ पत्रिका की एक प्रति,शोध पत्र की एक प्रति,परिचय ,फोटो के

  साथ  प्रविष्टि पंजीकरण सहयोग₹ 500/- वाँछित।

12-प्रविष्टि प्रेषकों को "नये क्षितिज" पत्रिका त्रय मासिक की एक वर्ष की सदस्यता निशुल्क।

13-धनराशि के सम्मानों में बृद्धि की संभावना ।

14- प्रत्येक विधा में एक सम्मान अनिवार्य रूप से देय।किंतु समिति द्वारा पुस्तक स्तरीय न पाने पर किसी विधा में अधिक सम्मान भी देय होंगे।चयन में समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।

15-चयनित पुस्तकों के रचनाकारों को भव्य सम्मान समारोह में धनराशि के साथ सम्मान पत्र,शाल व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

16-समारोह में उपस्थित न होने पर धनराशि के सम्मानों में धनराशि देय नहीं।मात्र सम्मानपत्र डाक से भेजा जाएगा।अन्य  सभी प्रविष्टि प्रेषकों (जिनकी पुस्तक धनराशि सम्मान हेतु चयनित न हो)को सम्मान पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा जाएगा। धनराशि सम्मान हेतु चयनित न होने पर न्यास कुछ साहित्यकारों  को समारोह हेतु आमंत्रित कर सकता है।

17-सम्मान हेतु संगीतज्ञ, गौ

सेवक,पत्रकार,सम्पादक,चित्रकार ,शिक्षा विद सहित किसी विषय के विशेषज्ञ भी प्रविष्टि भेज सकते हैं।प्रविष्टि के साथ कार्यो/उपलब्धियों का विवरण ,फोटो,पंजीकरण सहयोग  भेजें।इस श्रेणी में सम्मान के साथ धनराशि देय नहीं है।

 सम्मानपत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा जाएगा।कुछ महानुभावों को न्यास समारोह हेतु आमंत्रित कर सकता है।

18-संस्था सम्मान समारोह में उपस्थित होने पर मार्ग व्यय देने में असमर्थ है। संस्था आयोजन हेतु किसी से कोई चंदा नहीं लेती है।उद्देश्य केवल हिंदी साहित्य की सेवा,प्रसार ,प्रसार व हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने हेतु प्रयास करना है।

19- सम्मान समारोह नबम्बर माह में प्रस्तावित।

20-प्रविष्टि 31जुलाई2024तक - भेजें।

21-पंजीकरण सहयोग राशि ₹500/- बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बिसौली में के0बी0 हिंदी सेवा ट्रस्ट खाता-

37990200000200  IFSC coad-BARB0 BISAUL में जमा कर सूचित करें।

  निवेदक - डॉ0सतीश चंद्र शर्मा "सुधांशु" अध्यक्ष ,के0बी

हिंदी सेवा न्यास बिसौली-243720 बदायूँ (उ0प्र0)


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?